Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जिलाधिकारी ने सीएमओ सहित कई अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

समीक्षा बैठक करते डीएम

–अधिकारियों को खराब रैकिंग का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश

–फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य को शीघ्रता से करायें पूर्ण

प्रयागराज, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की अत्यंत धीमी प्रगति एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की अच्छी मानीटरिंग न होने एवं बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के उपस्थित न होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

समाज कल्याण विभाग की सामूहिक विवाह योजना में खराब प्रगति एवं छात्रवृत्ति योजना में समय से कार्यवाही न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण विभाग की फाइल पर समय से कार्यवाही न किए जाने पर जीएम डीआईसी, जल जीवन मिशन में खराब प्रगति पाये जाने पर अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन, एसटीपी प्रोजेक्ट निर्माण की धीमी प्रगति पर परियोजना प्रबंधक गंगा प्रदूषण नियंत्रण ईकाई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक दुग्ध पराग के बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने जिन विभागों के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग है, ऐसे विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को खराब रैकिंग होने का स्पष्टीकरण एवं रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों में उनके स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उनकी प्रत्येक सप्ताह पत्रावली के माध्यम से समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं की सत्यापन हेतु बनायी गयी टीम में से जिन अधिकारियों ने सत्यापन रिपोर्ट अभी तक प्रस्तुत नहीं की है, ऐसे अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर सी व डी रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम सूर्यघर योजना में खराब प्रगति एवं सी रैकिंग होने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए है। उन्होंने पीओ नेडा को पीएम सूर्यघर योजना व क्लीन एनर्जी का वेण्डरों के माध्यम से कैम्प लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार व जागरूक कराने एवं खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से ग्राम प्रधानों ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित किए जाने एवं उनसे समन्वय करते हुए ज्यादा से ज्यादा सोलर कनेक्शन कराये जाने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने फेमिली आईडी बनाने के कार्य में खराब प्रगति एवं सीएम डैशबोर्ड पर सी रैकिंग होने पर जिला विकास अधिकारी को खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा अभियान चलाकर एवं ग्राम सचिवों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी जी पी कुशवाहा, जिला पंचायतराज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *