Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

मौलाना मज़हरुल हक की जयंती पर जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

Dm
Dm

सारण, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मौलाना मज़हरुल हक की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मज़हरुल हक चौक पर आज आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने महान विभूति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सामूहिक रूप से उनके आदर्शों पर चलने और समाज में शांति व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बिहार विधान पार्षद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हक साहब का जीवन त्याग, सादगी और राष्ट्र सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने न केवल देश की आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की एक ऐसी मिसाल पेश की जो आज के दौर में भी प्रासंगिक है।

विधान पार्षद विरेन्द्र नारायण यादव ने मौलाना मज़हरुल हक के शैक्षिक और सामाजिक योगदानों को याद करते हुए कहा कि सारण की धरती ऐसे महापुरुषों की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने देश को नई दिशा दी। जदयू नेता बैजनाथ प्रसाद विकल मौलाना मजहरूल हक को नमन करते हुए उनके निर्भीक पत्रकारिता के दौर को याद किया। उनके साथ विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में पहुँचकर अपनी माटी के इस लाल को नमन किया।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *