Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने कई मामलों का किया त्वरित समाधान

दरभंगा: जनता दरबार, जिला अधिकारी व अन्य।

दरभंगा, 05 दिसम्बर 2025 (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में परिवादी अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक और गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया।

अन्य प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और समाधान में किसी प्रकार की देरी न हो।

जनता दरबार में आज स्वास्थ्य, समाज कल्याण, उद्योग, राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, नगर निगम, शिक्षा, आपूर्ति, उत्पाद एवं मद्यनिषेध समेत कई विभागों से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) चांदनी सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार यादव, तथा सहायक नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Krishna Mohan Mishra

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *