Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मण्डलायुक्त ने चौपाल में सुनी समस्याएं, लाेगाें ने बताया सही नहीं है पानी की आपूर्ति

गौ आश्रय स्थल में पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेते मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश।

– मण्डलायुक्त ने गांव में विकास याेजनाओं की जमीनी हकीकत देखी

मीरजापुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को विकास खण्ड सिटी की ग्राम पंचायत हनुमान पड़रा में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के साथ पहुंचे मण्डलायुक्त ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेयजल आपूर्ति और सड़क मरम्मत से जुड़ी शिकायतें लीं और मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने पूरे गांव में नियमित पेयजल सप्लाई की मांग रखते हुए बताया कि कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बेहद कमजोर है। इस पर मण्डलायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था एनसीसी के अधिकारियों के साथ एक सप्ताह के भीतर घर-घर जाकर पेयजल व्यवस्था का सत्यापन कराएं और जहां समस्या हो, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने गौ आश्रय स्थल में भूसा, चारा व पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और हरा चारा बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने आरआरसी सेंटर का निरीक्षण कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया को समझा। इस दौरान केयरटेकर के मानदेय और कार्य प्रणाली की भी जानकारी ली। मौके पर ब्लॉक अधिकारी व ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *