Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गौशाला निरीक्षण में पशुओं की टैगिंग प्रक्रिया पोर्टल पर अपलोड न होने पर डीएम नाराज़

निरीक्षण करते डीएम

फिरोजाबाद, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गुरुवार काे नगर पंचायत एका के मछरिया क्षेत्र में बन रही 500 गोवंश की क्षमता से युक्त गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा और संबंधित कार्यदाई संस्था नगर पंचायत को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन अवश्य हो जाए। यह गौशाला एक करोड़ 65 लाख की लागत से बन रही है तथा यह गौशाला पूरी तरह से सोलर पैनल से संचालित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने गोवंशों के लिए बनाए जा रहे शेड, पेयजल के लिए नांद, भूसा गोदाम और केयरटेकर के रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने शेड की ऊंचाई और वेंटिलेशन का विशेष ध्यान रखने की भी बात कही, ताकि गर्मी व शीत ऋतु में गोवंशों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने परिसर में जल भराव को रोकने के लिए सोख्ता ड्रेनेज सिस्टम और गोबर प्रबंधन के लिए भी अभी से तैयारी करने की बात कही।

इसके पश्चात् नगर पंचायत एका के परिसर में निर्मित 69 गोवंशों की क्षमता से युक्त कान्हा गौशाला का भी निरीक्षण करने गए, जहां उन्हें बताया गया कि इन गोवंशों की देखरेख के लिए तीन केयर टेकर हैं। यहां पर जिलाधिकारी ने पशुओं की टैगिंग प्रक्रिया को पोर्टल पर अपलोड न पाए जाने पर अत्यंत नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि यहां समस्त गौवंशो की टैगिंग कराकर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यहां पर पशुओं के लिए ठंड से बचाव करने के लिए समुचित व्यवस्थाएं निर्देशित किया।

इस दाैरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी विशु राजा भी उपस्थित रहे।

———–

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *