Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची को लेकर डीएम ने की बैठक

राशन कार्ड बनाने

गोपालगंज, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली निर्माण प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आज को समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने की। इसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जा चुका है, जिसकी प्रतियां पहले ही सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई हैं। डीएम ने कहा कि प्रारूप सूची जारी होने के बाद अब दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी दलों को इस प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

डीएम सिन्हा ने कहा कि कोई भी योग्य शिक्षक, जिनका नाम किसी कारणवश प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे प्रपत्र-19 में दावा पेश कर सकते हैं। वहीं यदि प्रारूप सूची में किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम दर्ज हो गया है, तो उसके लिए प्रपत्र-7 में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। सूची में किसी भी प्रकार के संशोधन, सुधार या परिवर्तन के लिए आवेदक प्रपत्र-8 का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दावा और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तय की गई है। इस अवधि में प्राप्त सभी आवेदन नियमानुसार जांच और सत्यापन के बाद निपटाए जाएंगे। इसके बाद प्रक्रिया पूर्ण होने पर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर को किया जाएगा।

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर से योग्य शिक्षकों को इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी दें, ताकि निर्वाचक सूची सही, तार्किक और पूर्णता के साथ तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची पारदर्शिता और सटीकता का सर्वोच्च उदाहरण होनी चाहिए, क्योंकि इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व शिक्षा जगत से जुड़े लोगों द्वारा किया जाता है।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी निर्वाचन सूची को सटीक और स्वच्छ बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / Akhilanand Mishra

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *