Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विकास कार्यो में जिले को 15वाॅ स्थान मिलने पर डीएम ने लगाई विभागाध्यक्षों को फटकार

नाराजगी व्यक्त करते जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । विकास कार्यों में जिले का नाम 15वें स्थान पर होने से डीएम ने कई विभागों के विभागाध्यक्षों को जम कर फटकार लगाई।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। जिसमे विकास कार्यों में जनपद ने 15वां स्थान प्राप्त किया है।

बैठक में 28 विभागों की 76 योजनाओं की समीक्षा की गई, समीक्षा में सबसे खराब सी श्रेणी में समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 42 रैंक, सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में 58 रैंक, अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में 46 रैंक आई। लोक निर्माण विभाग के सेतुओं के निर्माण कार्यक्रम में 59 रैंक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में 45 रैंक, जल निगम ग्रामीण विभाग का कार्यक्रम जल जीवन मिशन की रैंक 60 प्राप्त हुई है। ग्राम्य विकास विभाग का कार्यक्रम डे एन आर एल एम आरएफ सी आई एफ में रैंक में सुधार हुआ और 13 रैंक आई है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का कार्यक्रम दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ती योजना में 42 रैंक प्राप्त हुई है। उद्योग विभाग ओडीओपी वित्त पोषण योजना में 60 रैंक आई। चिकित्सा विभाग का कार्यक्रम एम्बुलेंस 102 में 66 एवं एम्बुलेंस 108 में 24 रैंक आई है।विद्युत विभाग के खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों में 69 रैंक व विद्युत आपूर्ति ग्रामीण में 60 रैंक आई। जिलाधिकारी ने इन विभागों के अधिकारियों से नाराजगी जताई व अगले माह रैंकिंग में सुधार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी व सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *