कार्यालय में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन यथाशीघ्र करें: डीएम

नालंदा,, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी नालंदा ने जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी / गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ साेमवार काे समीक्षा बैठक की। सर्वप्रथम समीक्षा के क्रम में राजगीर महोत्सव 2025 के तीन दिवसीय सफल कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी ।
उन्हाेंने अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर तक चलने वाले राजगीर मेला में सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था,यातायात व्यवस्था हर हाल में सुदृढ़ किया किया जाय। उन्हाेंने सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान सभी कार्यालयों में शिकायत पंजी का संधारण एवं अद्यतन स्थिति को हर हाल में देखेंगे एवं प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करेंगे ।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी पंचायत सरकार भवनों को क्रियाशील रखेंगे ,उसमे पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ,आरटीपीएस केंद्र नियमित रूप से क्रियाशील रखेंगे ।अपर समाहर्ता को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित परिवाद का निष्पादन यथाशीघ्र करना अनिवार्य करेंगे ।
जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय कार्यालय में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन यथाशीघ्र करेंगे।सभी अंचल में भूमि विवाद मामले का निष्पादन शनिवारीय जनता दरबार में संबंधित अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष समस्या का निष्पादन करने का आदेश दिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे



