Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

डीएम विनोद दूहन ने नकटाखुर्द में चल रहे योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा

अररिया फोटो:डीएम निरीक्षण करते

अररिया, 16 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

जिला के नव पदस्थापित डीएम विनोद दूहन ने पलासी के नकटाखुर्द में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा मानक के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात डीएम द्वारा नकटाखुर्द पंचायत में स्थापित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कचरा प्रबंधन की व्यवस्था, संचालन की स्थिति एवं स्वच्छता से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली और यूनिट के नियमित एवं प्रभावी संचालन पर जोर दिया।

इसी क्रम में डीएम विनोद दूहन ने पलासी प्रखंड अंतर्गत रतवा नदी में हो रहे कटाव कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कटाव की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक सुरक्षात्मक एवं तकनीकी उपाय शीघ्र करने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में नदी कटाव से होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों से रू-ब-रू होते हुए पीडीएस, आंगनबाड़ी केंद्र एवं खाद की दुकानों से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के तक प्रत्येक पंचायत में पीडीएस, आंगनबाड़ी केंद्र एवं खाद की दुकानों का सघन निरीक्षण कराया जाए, ताकि आमजन को समय पर और पूरी सुविधा मिल सके।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *