Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

डीएमओ ने किया 10 हजार सीएफटी अवैध भंडारित बालू जब्त, प्राथमिकी दर्ज

कार्रवाई करते खनन विभाग एवं पुलिस पदाधिकारी

दुमका, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अवैध खनन भंडारण और परिवहन को लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार सख्ती दिखा रहे हैं। डीसी अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर डीएमओ ने अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ अंचल के पूर्णिया ग्राम में लगभग 10 हजार सीएफटी बालू को जब्‍त्त किया।

साथ ही अवैध बालू भंडारण करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिक की दर्ज करते हुए संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर थाना प्रभारी को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया।

इस संबंध में डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामगढ़ अंचल अंतर्गत बालू का खनन कर भंडारण किया जा रहा है। इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक मंजीत कुमार दुबे और पुलिस बल ने मंगलवार को संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी में रामगढ़ अंचल अंतर्गत पूर्णिया गांव में लगभग 10 हजार सीएफटी अवैध तरीके से बालू रखा गया पाया गया। जब इसकी जांच खान निरीक्षक की ओर से की गई तो पाया गया कि भंडारित बालू को लेकर विभाग ने कोई भी लाइसेंस जारी नहीं किया है। इसके बाद अविलंब बालू को जब्त करते हुए बालू का अवैध भंडारण करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हंसडीहा थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई गई।

डीएमओ ने कहा है कि अवैध तरीके से बालू का भंडारण कानूनी रूप से अपराध है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, परिवहनऔर भंडारण नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ नियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *