Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

औरैया में स्कूल वैन चलाते समय हार्ट अटैक आने से चालक की मौत, बच्चों में अफरातफरी

फोटो

इको वाहन से जा रहे थे स्कूली बच्चे

औरैया, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहार कस्बा मालती देवी शिक्षा निकेतन के बच्चों को स्कूल ले जा रहे इको वाहन के चालक की शुक्रवार को सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना सुबह लगभग आठ बजे हुई, जब इको वाहन गांव बराऊ से बच्चों को लेकर पुरवा ललऊ की ओर जा रहा था। रास्ते में चालक इसराज अली उर्फ बाबूलाल (45) को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे वाहन का नियंत्रण खो गया और इको सड़क किनारे एक प्लॉट में घुस गई।

खिड़की खुलते ही चालक जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के पहुंचने तक चालक की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।

मृतक इसराज अली उर्फ बाबूलाल निवासी ग्राम जीवा सिरसानी, थाना सहार थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और छह बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, उन्हें इससे पहले भी दो बार हार्ट अटैक पड़ चुका था और उनका उपचार जारी था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव को गांव ले गए, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। बच्चे सुरक्षित हैं, लेकिन घटना से वे सहमे हुए हैं।

————–

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *