Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

अत्यधिक नशे में पीया एसिड, इलाज के दौरान मौत

मृतक के परिजन

भागलपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को अत्यधिक शराब के नशे में एक व्यक्ति ने गलती से एसिड पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सीताराम दास (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मुगलपुरा हुसैनाबाद, थाना वबरगंज क्षेत्र के निवासी थे।

परिजन ने बताया कि सीताराम दास ने शराब की निर्धारित सीमा से कहीं अधिक मात्रा में सेवन कर लिया था। अत्यधिक नशे के कारण उनकी तबीयत रास्ते में ही बिगड़ने लगी। वे लड़खड़ाते हुए किसी तरह अपने घर पहुंचे। हालत गंभीर देख उनकी पत्नी सुगरी देवी ने उन्हें संभालकर घर के अंदर ले गईं। घर पहुंचने के बाद सीताराम दास बाथरूम गए, जहां बाथरूम में रखा एसिड उन्होंने गलती से शराब समझकर पी लिया।

एसिड पीते ही उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी और अन्य परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। मायागंज अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन एसिड सेवन और अत्यधिक शराब के कारण शरीर में फैले ज़हर के असर से उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। काफी प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर मामले की जानकारी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *