Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ठंड की मार, 10 बजे से संचालित होंगे सभी स्कूल : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की फ़ाइल फोटो

कानपुर, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मौसम में हुआ अचानक बदलाव और गलन के चलते जनपद में संचालित हो रहे नर्सरी से 12वीं तक के समस्त बोर्डों के मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय मे बदलाव किया गया है। शहर के सभी स्कूल सोमवार से सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। इन आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। यह निर्देश जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जारी किया गया।

जनपद मे ठंड का प्रकोप जारी है। अब तो आलम यह है कि दिन में सूर्य देवता ने दर्शन देने ही बंद कर दिए हैं। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा और घने कोहरे की वजह से सड़कों पर बिजिलिटी नहीं के बराबर हो गयी है। जिसे लेकर शासन की ओर से जहां एक तरफ एडवाइजरी जारी की गई है। तो वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद में संचालित हो रहे समस्त बोर्डों के मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

उन्होंने स्कूलों को निर्देशित करते हुए कहा है कि नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह दस से दोपहर तीन तक संचालित होंगे। इस बदली हुई इस समय सारणी का सभी स्कूलों को कड़ाई से पालन करना होगा।

जिलाधिकारी के इस निर्देश के बाद खासकर जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिवावकों ने राहत की सांस ली है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *