Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

ढोलबज्जा फीडर मरम्मती को लेकर फारबिसगंज के शहरी क्षेत्र में दो दिन तीन घंटे बिजली रहेगी गुल

अररिया फोटो:पावर हाउस

अररिया 03 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवारा को सुबह दस बजे दिन के एक बजे तक तीन घंटे तक के लिए बिजली गुल रहेगी।

ढोलबज्जा पावर हाउस में मरम्मती एवं 33 किलोवाट से लगे तार में लगे पेड़ की छंटाई को लेकर ढोलबज्जा फीडर की बिजली सेवा बाधित रहेगी।

फारबिसगंज के ढोलबज्जा समेत किरकिचिया, ली अकादमी हाई स्कूल रोड, गोढ़ीहारे रोड,प्रोफेसर कॉलोनी, भागलोहलिया, छुआपट्टी, कोठीहाट, एसके रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता कैलाश कुमार ने दी। दो दिवसीय कार्य उपरांत बिजली सेवा नियमित तौर पर बहाल कर दी जाएगी।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *