Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
JHARKHAND

झामुमो महानगर के सात वार्डों में चुनाव संपन्न, वार्ड समिति गठित

चुनाव कार्यक्रम में शमिल अंतू तिर्की सहित झामुमो के अन्‍य सदस्‍य

रांची, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची महानगर ने बुधवार को धुर्वा गोलचक्‍कर स्थित मैदान में चुनाव सात वार्डों के पदाधिकारियों की नियुक्ति चुनाव के माध्‍यम से की गई। चुनाव के बाद सर्वसम्मति‍ से वार्ड नम्बर 4,37,38 39,40,41 और 42 समिति का गठन किया गया।

वहीं चुनाव के बाद पार्टी के महानगर इकाई की बैठक की पार्टी के केन्द्रीय सदस्य सह रांची महानगर संयोजक अन्तु तिर्की, केन्द्रीय सदस्य, जिला और महानगर के संयोजक डॉ हेमलाल कुमार मेहता और केन्द्रीय सदस्य, जिला के संयोजक अश्विनी शर्मा ने संयुक्त रूप से की।

इस दाैरान गठित वार्ड चार के समिति में राजेश मुंडा को समिति अध्यक्ष, कृष्णा मुंडा, साजिद अंसारी, सोनू कुमार सिंह, अर्जुन मिर्धा को उपाध्यक्ष, वार्ड 37 का अध्यक्ष बाकुन महली को, उपाध्यक्ष फलदेवन बड़ाईक बनाया गया। इसी तरह वार्ड नम्बर 38 में धनन्जय कुमार यादव उर्फ डीके यादव को अध्यक्ष, अमन कुमार, रोहित कुमार को उपाध्यक्ष, आलोक राज को सचिव, इसी क्रम में वार्ड नम्बर 40 में वार्ड अध्यक्ष राहुल कुमार को, उपाध्यक्ष शशी कुमार को मनोनित किया गया।

वहीं वार्ड नम्बर 41 के अध्यक्ष लालु राज यादव, उपाध्यक्ष कृष्णा आदित्य सिंह, सोना लाल, राम राज को, सचिव, वार्ड नम्बर 42 का अध्यक्ष अविनाश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार को बनाया गया।

चुनाव में जिला और महानगर संयोजक बीरू तिर्की, महानगर संयोजक अफरोज अन्सारी, रोशन सिंह, मनिन्दर सिंह, प्रदीप मिर्धा, अनुप कुमार, विश्जीत गोप सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *