Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आरआरबी परीक्षा के मद्देनजर चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन

रेलवे भर्ती परीक्षा के मद्देनजर मुरादाबाद, देहरादून और अलीगढ़ जंक्शन से होकर चलेंगी 18 विशेष ट्रेनें

मुरादाबाद 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । आरआरबी परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा तिथियों के आधार पर परीक्षा विशेष ट्रेन 04301/04302 को विस्तार दिया गया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शनिवार को बताया कि आरआरबी परीक्षा 14 दिसम्बर से 9 जनवरी तक अलग-अलग सेंटर्स पर होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परिक्षार्थियों की सुविधा के लिए, उनकी परीक्षा की तारीखों के आधार पर, परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 04301/04302 को शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये ट्रेन मुरादाबाद से अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर सियाउ, हल्दौर, बिजनौर, लक्सर, हरिद्वार होते हुए देहरादून जाएगी। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद से ये ट्रेन 14 दिसंबर से 16 दिसंबर, 18 दिसंबर, 25 दिसंबर से 26 दिसंबर, 28 दिसंबर से 29 दिसंबर के अलावा सात जनवरी से आठ जनवरी को चलाई जाएगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि टेªन संख्याा 04301 देहरादून से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर होते हुए उसी दिन रात्रि 10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। वापिसी में रेलगाड़ी संख्या 04302 मुरादाबाद से सुबह 5 बजे चलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर होते हुए उसी दिन रात्रि 7 बजकर 50 मिनट पर देहरादून पहुंचेंगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *