फर्रुखाबाद : वाहन की टक्कर से होटल कर्मी की मौत

फर्रुखाबाद,15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात रविवार काे अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
मोहम्मदाबाद थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने साेमवार काे बताया कि मूलरुप से हरदाेई जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पांडे पुरवा निवासी सोनू (32) यहां रोहिला चौराहे स्थित काका होटल में वेटर का काम करता था। बीती रात सोनू शाम करीब आठ बजे गमा देवी होटल पर अपने ताऊ तेजराम से मिलने गया था। इसके बाद वह रात लगभग दो बजे पैदल अपने चाचा हिमांशु से मिलने स्वाती ढाबा, गैसिंगपुर जा रहा था। उसी समय इटावा बरेली हाईवे पर ग्राम बनपाेई के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसकी सूचना पर डायल 112 और 108 पर तैनात कर्मी मौके पर पहुंचें। घायल हालत में साेनू काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता विजय शंकर व भाई भी हाेटल में वेटर का काम करते हैं।
उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
——————-
(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar



