Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

रामलीला में अश्लील नृत्य से हिंदू संगठनों में राेष, आयोजक के खिलाफ थाने में दी तहरीर

शिकायत करते हिन्दू संगठन

उरई, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के एट में रामलीला में अश्लीलता नृत्य पर जिले के हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। एट थाने में बुधवार को कई संगठनों ने थाने में तहरीर दी। बता दें कि बुधवार को नगर में रामलीला मंचन के दौरान आयोजक द्वारा महिलाओं का अश्लील डांस कराने के मामले में उरई निवासी आशीष सेंगर ने तहरीर दी है।

नगर एट में रामलीला का मंचन चल रहा था। जिला संगठन के आशीष सेंगर प्रदेश महामंत्री हिन्दू उत्थान सेवा समिति, आकाश प्रदेश गौ रक्षा प्रमुख, कुँवर सिंह ठाकुर संगठन महामंत्री, दीपू गौतम कार्यकरणी सदस्य, मोनू पंडित जिला प्रभारी शिव सेना (शिंदे गुट) आदि संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन पर कार्यक्रम होते हैं लेकिन बीती 14 दिसम्बर को रामलीला के मंच पर महिला नर्तकियाें द्वारा अश्लील नृत्य कराया गया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था । वहीं उन्होंने बताया की मंच से स्वयं आयोजक कह रहे हैं कि डांस कराना जरूरी है अगर मेरे ऊपर मुकदमा लिख जाए तो आप लोग मेरी जमानत करा लेना। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मामले में उरई जिला संगठन के आशीष सेंगर की तहरीर पर रामलीला कमेटी के आयोजक अरविन्द कुमार निरंजन उर्फ लाल जी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *