Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी–शक्तिनगर स्टेट हाइवे पर खड़ी ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर खाक

चित्तविश्राम स्थित स्टेट हाइवे किनारे खडी ट्रक में लगी आग।

– ग्रामीणों की तत्परता से बुझी लपटें

मीरजापुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी–शक्तिनगर स्टेट हाइवे पर चित्तविश्राम तिराहे के पास एक माह से खड़ी ट्रक में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। ट्रक का पूरा केबिन जलकर राख हो गया।

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पाइप से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक केबिन पूरी तरह जल चुका था। टिकरा खरंजा, अहरौरा निवासी मुमताज खान की यह ट्रक उनके चित्तविश्राम स्थित ऑफिस के पास स्टेट हाइवे किनारे करीब एक माह से खड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *