Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मथुरा : रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में परिचालक सहित पांच घायल

सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस

मथुरा, 17 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । बुधवार दोपहर मथुरा के राया थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस परिचालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि पेट्रोलियम पदार्थ से भरा टैंकर पुल से नहीं पलटा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना कोयल रेलवे पुल के पास हुई।

गौरतलब हो कि बुधवार दोपहर हाथरस डिपो की बस मथुरा से बरेली जा रही थी। पुल से उतरते समय बस चालक ने मोड़ लेने के लिए बस को नीचे उतारा। जगह कम होने के कारण चालक ने बस को पीछे किया, तभी मथुरा की ओर से आ रहे पेट्रोलियम पदार्थ से लदे टैंकर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में मोहम्मद हसन (निवासी ककराला, बदायूं), राजू पुत्र पन्ना सिंह, राम दयाल और हरि प्यारी पत्नी राम दयाल (निवासी बसई, भरतपुर, राजस्थान) के साथ बस परिचालक भी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई भेजा गया। राया थाना प्रभारी निरीक्षक रविभूषण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। परिचालक को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जयपुर-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *