Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

राजपुर अंचल के पांच भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा

बासगीत पर्चा देते विधायक संतोष कुमार निराला

बक्सर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के राजपुर अंचल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संतोष कुमार निराला ने बभनी गांव से आए भूमिहीन लाभुकों को पर्चा सौंपा। इनमें महिला गीता देवी, कैलाश नोनिया, अमरजीत राम, मुनिया देवी सहित अन्य शामिल थे। मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव में रहने वाले सभी वास्तविक भूमिहीनों की जांच कर उन्हें बासगीत पर्चा दिया जाए। किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी नहीं होगी, इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश पर राजस्व कर्मी गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे हैं, ताकि कोई भी भूमिहीन परिवार योजना से वंचित न रह जाए। अंचलाधिकारी संतोष प्रीतम ने जानकारी दी कि अब तक 1100 से अधिक भूमिहीनों की पहचान की जा चुकी है, जिन्हें शीघ्र ही बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि निजी एवं सरकारी जमीन को डिजिटल मोड में दर्ज किया जा रहा है। साथ ही रैयत किसानों की जमीन को आधार से जोड़ा जा रहा है। इससे भविष्य में यदि जमीन से किसी प्रकार की छेड़छाड़ होती है, तो इसकी जानकारी तुरंत मिल सकेगी। अभियान बसेरा टू के तहत भूमिहीनों का चयन कर उन्हें आवासीय सुविधा देने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *