Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

मेगा अस्पताल चोरी मामले में पांच चोर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी

दुमका, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मेगा अस्पताल में हुई चोरी के मामले में हंसडीहा पुलिस पांच चोर को गिरफ्तार किया है। पांचों चोर को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मेगा अस्पताल में इलेक्ट्रॉनिक समान की चोरी के मामले में सत्ताधारी दल के एक ही पार्टी के मंत्री और विधायक के विधानसभा में आमने सामने आने से मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ था। मामले में प्रेसवार्ता कर एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने खुलासा करते हुए कहा कि चोरी के मामले में हंसडीहा पुलिस कबाड़ खरीदने वाला सहित पांच कबाड़ी के काम करने वाले को गिरफ्तार की। गिरफ्तार आरोपितों में गिरोह का मुख्य सरगना पाकुड़ जिला के बाप-बेटे है। यह गिरोह कबाड़ चुनने के समय रेकी कर बंद घरों एवं भवनों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपितों में कबार खरीदने वाला गोड्डा जिला के नगर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग मुहल्लेवासी मो एहसान दानिश उर्फ मोटा भाई और पाकुड़ जिला के रानीपुर गांव निवासी आलमगीर शेख, मुफस्सिल थाना क्षेत्र से रनडंगा गांव निवासी हुसैन शेख, अबिदुल शेख उर्फ अबिदुर शेख, माजिद अली उर्फ बिच्छु शामिल है। चर्चित मामले में एसपी ने बताया कि गिरोह में 20 से 25 सदस्य शामिल है। मुख्य रूप से पाकुड़ जिला के बाप-बेटे शामिल है। सभी अलग-अलग ऑटो से रेकी कर चोरी की वारतदात को अंजाम देते थे। गिरोह में और भी सदस्यों की गिरफ्तारी जल्द होगी। पुलिस स्थानीय स्तर पर और तकनीकी जांच कर अनुसंधान में जुटी है। पुलिस चोरी हुए करीब दो किलोग्राम तांबा सहित अन्य समाग्री एवं चोरी में प्रयुक्त पेचकस, रिंच सहित अन्य सामान बरामद करने में सफल हुई। पुलिस को यह सफलता थाना प्रभारी ताराचंद के नेतृत्व में मिली। इधर सूत्रों की माने तो स्थानीय स्तर पर भी इस गिरोह के तार जुड़े है। बिना स्थानीय विभागीय कर्मी के बिना चोरी संभव नहीं है। सूत्रों की माने तो सरैयाहाट के स्वास्थ्य विभाग के एक एंबुलेंस चालक की संलिप्तता भी बतायी जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *