Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

कुरसेला में फ्लैग मार्च और जनता दरबार, पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

फ्लैग मार्च

कटिहार, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार गोबराही दियारा इलाके में जमीनी विवाद, विधि-व्यवस्था संधारण एवं फसल सुरक्षा को लेकर बुधवार को कुरसेला पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। इस दौरान दियारा क्षेत्र के संवेदनशील और विवादित स्थलों पर पुलिस बल ने पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च के उपरांत दियारा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जमीनी विवाद, फसल क्षति, रास्ता विवाद समेत कई मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में कई मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई और दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून अपने हाथ में न लेने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *