Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

चाऊमीन की तीन फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग ने की छापेमारी, वसूला जुर्माना

जांच करते अधिकारी
जांच करते अधिकारी

रामगढ़, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद के निर्देश पर बुधवार को शहर में चाउमिन फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पारसोतिया स्थित तीन चाउमिन फैक्ट्रियों की जांच की गई। तीनों फैक्ट्रियों में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अनुरूप कुछ भी नहीं पाया गया। साथ ही बहुत अधिक गंदगी पाई गई। तीनों फैक्ट्रियों में चाउमिन का निर्माण तत्काल रूप से बंद करा दिया गया। साथ ही सुधार करने के

बाद ही फैक्ट्रियों को संचालन करने का निर्देश दिया गया। सुनील कुमार अग्रवाल के चाउमिन फैक्ट्री पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। एसएम फूड प्रोडक्ट्स पर पांच हजार रुपए का जुर्माना ठोका गया, जबकि मां फूड प्रोडक्ट्स के सॉस फैक्ट्री की जांच कर लीगल सैंपल लिया गया।

लाइन होटेल्स की भी हुई जांच

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने टायर मोड स्थित बनारसी होटल, मां काली होटल, सत्कार होटल का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। मौके पर सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे एक्सपायरी उत्पाद नहीं बेचें, सभी खाद्य सामग्री पर स्पष्ट लेबलिंग करें और नियमित पेस्ट कंट्रोल कराएं और होटल, रेस्टोरेंट स्टाफ की ओर से एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर का जरूरी तौर पर इस्‍तेमाल करने को कहा गया।

साफ पानी से बनाएं खाद्य पदार्थ

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि खाना बनाने में साफ़ पानी का उपयोग होना चाहिए। कर्मियों की स्वच्छता पर ध्यान देने, एफएसएसएआई मानक वाले खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने, उचित लेबलिंग के साथ खाद्य सामाग्री की पैकिंग करने, सिंथेटिक कलर का प्रयोग न करने और अनावश्यक रंगों के इस्तमाल से परहेज करने का निर्देश दिया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ रामनाथ प्रसाद, लुकेश रवानी और नितिन कुमार शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *