Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

फारबिसगंज मारवाड़ी महिला समिति को सर्वश्रेष्ठ शाखा सम्मान के साथ मिला छह पुरस्कार

अररिया फोटो:पुरस्कार लेते फारबिसगंज शाखा अध्यक्षा

अररिया 23 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति का 20वां प्रांतीय अधिवेशन सीतामढ़ी में फारबिसगंज शाखा की धूम रही।रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न प्रांतीय सम्मेलन में फारबिसगंज शाखा को बीते दो वर्षों के दौरान किये गए उत्कृष्ट कार्य व प्रदर्शन को लेकर छह प्रांतीय पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया।

अधिवेशन से लौटने के उपरांत फारबिसगंज शाखा की अध्यक्षा अनिता अग्रवाल एवं सचिव अंजू गोयल ने मंगलवार को बताया कि इस अधिवेशन में फारबिसगंज शाखा के साथ-साथ जोगबनी, भागलपुर, मुंगेर,बेतिया,पूर्णिया, जयनगर, बेगूसराय,रक्सौल, पटना,दरभंगा, पटना सिटी, पुपरी,मोतिहारी,दरभंगा,खगड़िया,सुपौल,अररिया,बगहा,मुजफ्फरपुर, बखरी,कटिहार आदि शाखाओं की करीब तीन सौ से ज्यादा महिला प्रतिनिधि शामिल हुई थी। अधिवेशन का शुभारंभ उड़ीसा के बालासर से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीणा गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष सुमन सर्राफ एवं अन्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

दीप प्रज्वलित कर सभी पदाधिकारी को भागलपुरी शिल्क दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया एवं सीतामढ़ी में सीता माता के उद्भव एवं अन्य दर्शनीय स्थलों की पूर्ण जानकारी भी दी गई।सभी शाखा बहनों को उनके शाखा में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित भी किया गया।

बताया कि फारबिसगंज शाखा को उनके दो साल के कार्यकाल में उत्कृष्ट छह कार्यों के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया एवं अध्यक्ष अनीता अग्रवाल को उनके बेहतरीन दिशा निर्देश के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष घोषित कर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर फारबिसगंज शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा सम्मान प्रदान किया गया।इस पूरे प्रकरण की संपूर्ण जानकारी शाखा सचिव अंजु गोयल एवं कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने दी।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *