Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

जोकीहाट से पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम ने भरा अपना नामांकन का पर्चा

अररिया फोटो:शाहनवाज आलम नामांकन का पर्चा दाखिल करने जाते

अररिया 20 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) ।

भारत सरकार के पूर्व मंत्री मरहूम स्व.तस्लीमुद्दीन के छोटे पुत्र एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व निवर्तमान विधायक शाहनवाज आलम ने जोकीहाट से अपना नामांकन का पर्चा अंतिम दिन सोमवार को दाखिल किया।

जोकीहाट से अपनी मां को प्रणाम कर घर से हजारों समर्थकों के साथ शाहनवाज आलम समाहरणालय पहुंचे।जहां उन्होंने अपर समाहर्ता सह जोकीहाट के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर नामांकन का पर्चा दाखिल किया।शाहनवाज आलम 2020 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता था।हालांकि बाद में एआईएमआईएम के पांच विधायकों के साथ राजद ज्वाइन कर लिया था।2020 में शाहनवाज आलम ने अपने बड़े भाई और राजद प्रत्याशी सरफराज आलम को चुनाव में पराजित किया था।

नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद शाहनवाज आलम ने कहा कि पांच साल के दौरान जोकीहाट को विकास के क्षेत्र में एक पहचान दिलाने का काम किया है। किए गए काम के आधार पर वे जनता के बीच हैं और उन्हें विश्वास है कि जोकीहाट की जनता ने जिस तरह से उनके पिता मरहूम जनाब तस्लीमुद्दीन के साथ बेइंतहा मोहब्बत रखी,उसी तरह उनके साथ प्यार रखेंगे।

उन्होंने सड़क, शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के कई काम करने की बात करते हुए कहा कि जोकीहाट का इलाका बाढ़ प्रभावित इलाका है और बाढ़ से निजात को लेकर कई कार्यों को किए जाने को उनकी प्राथमिकता है।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *