Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

बांका के युवक की हत्या में चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपित अब भी फरार

गिरफ्तार आरोपी एवं प्रेसवार्ता कर जानकारी देते एसपी व बरामद समान

दुमका, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार के बांका जिले के युवक की गोली मार हत्या करने का मामले का दुमका पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करते हुए चार आराेपिताें को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आराेपिताें में जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी धीरज कुमार, आमघट्टा गांव निवासी नितेश कुमार, पतसर गांव निवासी अरविंद कुमार और देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रकांत यादव शामिल है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने बुधवार काे बताया कि जिले के तालझारी थाना की पुलिस ने गत सोमवार की सुबह सकरी गांव के समीप सुनसान जगह से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। मंगलवार को शव की शिनाख्त बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह निवासी 22 वर्षीय विकास यादव उर्फ विक्की के रूप में हुई।

एसपी ने हत्या का कारण साईबर अपराध से मिले पैसे की लेन-देन में हुई है। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतक के पास कुछ पैसा था। लेन-देन का मामला था। मुख्य अभियुक्त संदीप यादव है। मुख्य आराेपित संदीप यादव मृतक विकास यादव का साला लगता था। पैसे के लेन-देन के कारण मृतक के गांव से अपहरण कर लेकर आया और गोली मार कर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि विकास यादव को आरोपियों ने बहला फुसलाकर सकरी गांव ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद उसकी तस्वीर दुमका के अलावा झारखंड की सीमा से सटे बिहार के कुछ थाना को भी भेजी। जयपुर थाना की पुलिस ने तस्वीर देखकर परिजन को बुलाया। घरवालों ने तस्वीर देखकर शव की पहचान की। मुख्य आराेपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानाें पर लगातार छापेमारी कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *