Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

चेतना सत्र के दौरान उड़ियानगंज मध्य विद्यालय की चार छात्राएं हुईं बीमार

विद्यालय में अधिकारी व अभिभावकों की लगी भीड़

बक्सर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । डुमरांव प्रखंड के मध्य विद्यालय उड़ियानगंज में शनिवार को चेतना सत्र के दौरान अचानक चार-पांच छात्राएं बीमार होकर गिर पड़ीं। छात्राओं को चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिससे विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। बच्चों केे भयभीत होने के कारण कुछ देर के लिए शिक्षण कार्य बाधित रहा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने तत्काल वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बीमार छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए समीप के एक निजी अस्पताल में पंहुचाया गया। वहा इलाज के बाद उनकी तबियत में सुधार हुआ। जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर.बी. प्रसाद विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिसर में ही तीन छात्राओं का चिकित्सकीय परीक्षण व उपचार हुआ। जिसके बाद तीनों छात्राएं स्वस्थ पाई गईं और उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि छात्राओं की तबीयत ठंड लगने और खाली पेट विद्यालय आने के कारण बिगड़ी थी। दो छात्राएं बिना भोजन किए आई थीं, जबकि एक छात्रा ने गर्म कपड़े नहीं पहने थे। उन्होंने ठंड से बचाव और नियमित भोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव के उपाय तथा शिक्षकों को बच्चों को नियमित रूप से जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *