Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी की आम सभा

आमसभा में 75 वर्ष के बुजुर्ग का सम्मान करते
सेवा निवर्त कर्मचारियों की आम सभा

गोरखपुर, लखीमपुर, लखनऊ के रिटायर्ड हुए शामिल

सीतापुर,22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोमवार को स्थानीय सौभाग्य गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी, सीतापुर की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन महामंत्री महबूब रज़ा ने किया। स्वागत संबोधन में अध्यक्ष जे.पी. बाजपेई ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में सदस्यों, पदाधिकारियों, संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही, जिसमें महिलाओं की भी सहभागिता रही।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर, महमूदाबाद, लखीमपुर, लखनऊ सहित दूर-दराज क्षेत्रों से आए सदस्यों ने सर्द मौसम की परवाह किए बिना आम सभा में भाग लेकर संगठन को मजबूती दी, जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। सभा में महामंत्री द्वारा वार्षिक रिपोर्ट तथा कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

इसके साथ ही समिति के पंजीकरण के नवीनीकरण, वर्तमान पदाधिकारियों की स्थिति एवं नए पदाधिकारियों के मनोनयन की पुष्टि भी सदन द्वारा की गई। सभा के दौरान कुछ सदस्यों ने कविता पाठ किया और अपने संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों श्री डी.एन. सिंह एवं श्री शारदा प्रसाद गुप्ता को शाल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं समिति के विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री मनमोहन तथा शारदानंद वर्मा को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। अंत में सदस्यों से उनकी समस्याओं व सुझावों को साझा करने का आग्रह किया गया। सभा में मुख्य रूप से बी.डी. वर्मा, के.पी. मिश्रा, बी.एन. सिंह, पुष्कर सिंह, के.के. शुक्ला, श्रवण बाजपेई,राधेश्याम वर्मा, शुभम मेहरोत्रा, अनिल श्रीवास्तव, ओ.पी. अवस्थी, धीरेंद्र मिश्रा, एस.के. बाजपेई सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *