Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद के प्रधान डाकघर में रात आठ बजे तक अपडेट कराएं आधार

प्रधान डाकघर मुरादाबाद

मुरादाबाद, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जिले के प्रधान डाकघर में अब रात आठ बजे तक आधार कार्ड में संशोधन करा सकते हैं। आधार अपडेट के कार्य को तीन घंटे और बढ़ा दिया गया है। पहले सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ही आधार कार्ड अपडेट का कार्य होता था। अब यह कार्य अब 12 घंटे अर्थात रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा। आज से यह सुविधा लागू कर दी गई है।

सीनियर पोस्टमास्टर विनय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कोई उम्र, नाम में संशोधन कराना चाहता है तो कोई अपना पता अपडेट कराना चाहता है। इसके लिए दूर-दराज से लोग डाकघर पहुंचते हैं जिस कारण डाकघर में भारी भीड़ एकत्र हो जाती है। कई लोगों का समय एवं नेटवर्क के कारण कार्य नहीं हो पाता था। इस वजह से समय में तीन घंटे की बढ़ोतरी की गई है।

————–

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *