Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

खो खो प्रतियोगिता में शिवा जी हाउस की बालिकाओं ने मारी बाजी

खो खो में शिवा जी हाउस ने मारी बाजी

-सादाबाद इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय खो खो प्रतियोगिता सम्पन्न

हाथरस, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लक्ष्मीबाई हाउस की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया।

प्रतियोगिता में प्रताप हाउस, शिवाजी हाउस, लक्ष्मीबाई हाउस और इंदिरा हाउस की बालिका टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबले काफी रोमांचक रहे। कड़े संघर्ष के बाद शिवाजी हाउस ने पहला और लक्ष्मीबाई हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता और उपविजेता टीमों की खिलाड़ियों को आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने बालिकाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खेल प्रभारी धर्मवीर सिंह, प्रवक्ता मोहम्मद इमरान, मेवाराम, राजेश कुमार, संजयपाल सिंह, शिखा शर्मा, मोहम्मद आरिफ खान सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *