Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

चूड़ी दिखाकर सोने की अंगूठियां ठग ले गए बदमाश

चूड़ी दिखाकर सोने की अंगूठियां ठग ले गए बदमाश

हाथरस, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सहपऊ कस्बे में एक ज्वैलरी शॉप से दो ठगों ने चार सोने की अंगूठियां चुरा लीं। यह घटना धर्मशाला रोड स्थित लोहिया जी ज्वैलर्स में दोपहर 3 बजे के बाद हुई। दुकान पर मालिक नरेंद्र कुमार गुप्ता के बच्चे बैठे थे।

दो व्यक्ति दुकान पर आए और सोने का ओम मांगा। मना करने पर उन्होंने दो चूड़ी दिखाईं। उन्होंने इन चूड़ियों में लाख भरवाने की बात की। इसके बाद उन्होंने चार सोने की अंगूठियां देखने की बात कही। एक-एक करके दोनों दुकान से चले गए और वापस नहीं लौटे। आधे घंटे तक ठगों के न लौटने पर बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। जब एक स्वर्णकार से ठगों द्वारा दी गई चूड़ियों की जांच कराई गई तो वे पीतल की निकलीं। चोरी की गई अंगूठियों की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीओ अमित पाठक ने बताया कि ठगी की शिकायत मिल गई है इसका मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *