Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सर्जिकल दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

खाक हुई दुकान

सुलतानपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के नगर कोतवाली के गंदा नाला रोड पर एक दुकान में मंगलवार को आग लग गयी। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सर्जिकल सामान और दवाएं जलकर खाक हो गईं।

नगर कोतवाली के गंदा नाला रोड स्थित पीपल वाली गली में मां वैष्णव कॉम्प्लेक्स स्थित खुशबू सर्जिकल स्टॉकिस्ट में आज अचानक आग लग गयी। राहगीरों ने दुकान से आग की लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

संकरी गली होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी आग बुझाने के साथ-साथ मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *