Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

हाथरस की गोशाला में हुई गोवर्धन पूजा

गोशाला में हुई गोवर्धन पूजा

हाथरस, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में धूमधाम से गोवर्धन पूजा की गयी। कुरसंडा में गोवर्धन पर्व के अवसर पर गोशाला में गोवर्धन पूजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान और समाजसेवियों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ खिलाया।

चौधरी गजाधर सिंह नंबरदार स्मृति गोशाला में ग्राम प्रधान चौधरी मनीष रूपेंद्र सिंह नंबरदार ने पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई और गौ सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ सेवा को सर्वोच्च धर्म बताया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि तथा किसानों के लिए अनुकूल मौसम की कामना की। पूजन के बाद गोशाला में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी भाजपा नेता चौधरी रूपेंद्र सिंह नंबरदार, बृजराज सिंह, मास्टर प्रेम सिंह, राधे लाल, मास्टर राजवीर सिंह, विजय सिंह, डॉक्टर डीपी सिंह, ग्राम पंचायत सचिव संत कुमार, विभा सिंह, सुनीता देवी, अनीता देवी, जुबेदा बेगम, पवन कुमार और निंबू भाई सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *