Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

लेसी सिंह की अध्यक्षता में धमदाहा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान मंत्री लेशी सिंह

पूर्णिया, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में पूर्णिया जिले के धमदाहा अनुमंडल परिसर में शनिवार को बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह की अध्यक्षता में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आम नागरिकों की समस्याओं की क्रमवार सुनवाई की गई और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री लेसी सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आम जनता की एक भी सही शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले सरकारी कर्मियों को जेल भेजा जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारी जनता के विश्वास पर खरे उतरें, यही सरकार की प्राथमिकता है। लापरवाही, टालमटोल और अनियमितता करने वालों के लिए प्रशासन में कोई जगह नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करें।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमारी ज्योति, डीसीएलआर मोहित आनंद, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी कुमार रविंद्र नाथ, विद्युत विभाग के एसडीओ नीरज कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर नेहा भारती, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुंदन कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी शैलजा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार पाठक, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा, मीरगंज नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों और मंत्री के समक्ष रखीं तथा सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आम जनता के लिए बेहद उपयोगी और लाभकारी बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / नंदकिशोर सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *