Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर सरकार गम्भीर नहीं : डॉ हरि प्रकाश

शिक्षकगण

–उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का तीन दिवसीय अधिवेशन, शैक्षिक संगोष्ठी 10 नवम्बर से लखनऊ में

प्रयागराज, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव ने बुधवार को आजाद पार्क में बैठक के दौरान कहा कि शिक्षक, कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के निस्तारण को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इससे प्रदेश और देश के लाखों शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ एकजुट का तीन दिवसीय प्रांतीय और शैक्षिक संगोष्ठी 10, 11, 12 नवम्बर को लखनऊ के रामाधीन उत्सव भवन में आयोजित होने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान शिक्षकों की लम्बित समस्याओं के निस्तारण पर विस्तार से चर्चा होगी और उनके हितों के लिए जिले से लेकर प्रदेश और केन्द्र तक व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू होगा। जिसमें लाखों शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी शामिल होंगे।

एकजुट के प्रदेश संरक्षक ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से संबंधित धाराओं की पुनः बहाली जैसे मुद्दों पर इस सम्मेलन में गहन मंत्रणा होगी और इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पर भी विचार विमर्श किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। अगर नयी पेंशन स्कीम इतनी अच्छी और फायदेमंद है तो विधायक, सांसद सहित अन्य जिम्मेदार लोग उसको क्यों नहीं ले रहे हैं। डॉ हरि प्रकाश ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जिले से लेकर केन्द्र तक चलता रहेगा।

इस दौरान एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजीव यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, प्रदेश आय व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी, प्रदेश मंत्री संदीप कुमार शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष मिथलेश मौर्या, मंडल मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ,जिला अध्यक्ष देवराज सिंह जिला मंत्री डी पी यादव सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के तृतीय प्रांतीय अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाओं से शामिल होने का अनुरोध किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *