Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुआ भव्य दीपदान महोत्सव

जन्मभूमि पर हुए दीपदान आलौकिक दृश्य

मथुरा, 19 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दीपावली अन्नकूट महोत्सव के शुभ अवसर पर रविवार देरसायं को श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्री केशवदेव मंदिर में परंपरागत आयोजन दीपदान-उत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर जन्मस्थान प्रांगण में स्थित ठाकुर श्रीकेशवदेव जी महाराज का अनुपम श्रंगार व भव्य पुष्प-बंगला बनाकर, विद्युत सज्जा से संपूर्ण मंदिर प्रांगण में दीप-सज्जा की गयी।

रविवार देर सायं संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी द्वारा सर्वप्रथम श्रीकेशवदेवजी मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव यात्रा का शुभारम्भ किया गया। बैण्ड-बाजों की मधुर ध्वनि एवं उद्दाम नृत्य-संकीर्तन के मध्य श्री गिरिराज जी, श्रीयोगमया जी. श्रीगर्भ-गृह जी मंदिर एवं श्रीभागवत भवन मंदिर में दीप प्रज्वलित किये गये। तदोपरान्त श्रीकेशवदेवजी प्रांगण एवं लीलामंच प्रांगण में मंदिरों से लायी गयी ज्योति से, दीपदान हेतु सजाये गये 1008 दीपकों से दीप्तिमान किया गया। संपूर्ण श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर भव्य विद्युत प्रकाश से जगमग दिख रहा था ।

जन्मस्थान दीपदान महोत्सव में संस्थान के प्रबन्धक राजेश पाण्डेय, उप प्रबन्धक अनुराग पाठक, मंदिर पूजाचार्यगण एवं श्रीकृष्ण संकीर्तन मण्डल के अनिलभाई, राजीव गुप्ता, कन्हैया लाल अग्रवाल आदि सेवाभावी भक्तजन सहित अन्य संस्थानकर्मी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस महोत्सव में स्थानीय भक्तजन का विशेष सहयोग रहा। रविवार को ही श्रीहनुमान जयन्ती के अवसर पर भागवत-भवन स्थित श्रीहनुमानजी के श्रीविग्रह का विशिष्ट श्रंगार कर प्रातः काल अभिषेक के उपरान्त सुन्दरकाण्ड पाठ व श्रद्धालुओं को वृहद मात्रा में प्रसाद वितरण किया गया।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *