Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: बदमाशों ने खड़ी थार को फूंका, पास खड़ी गाड़ी भी जली

गुरुग्राम के गांव सिधरावली में एक युवक द्वारा आग लगाए जाने से जलती थार गाड़ी।

-गाड़ी में आग से घर में भी हुआ नुकसान

गुरुग्राम, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यहां एक घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में बदमाशों ने आग लगा दी। आग से थार गाड़ी तो जली ही, उसके साथ में खड़ी एक अन्य कार भी जल गई। आग की लपटें घर के अंदर तक गई तो घर में भी नुकसान हो गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार जिला के गांव सिधरावली में सोमवार की आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग की लपटों से गाड़ी घिर गई। थार के साथ में ही खड़ी एक मारुति वैगन आर कार में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग दोनों गाडिय़ों में फैल गई और दोनों गाडिय़ां बुरी तरह से जल गई। साथ ही आग से घर में भी काफी नुकसान हो गया। आग की घटना को लेकर थार गाड़ी के मालिक रमन यादव का कहना है कि सोमवार की रात को पूरा परिवार घर में सो रहा था। आधी रात 12 बजे गली में शोर सुनाई दिया। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो उनकी थार गाड़ी में आग लगी थी। साथ ही पास में खड़ी वैगन आर गाड़ी भी उसकी चपेट में आ गई थी। पहले तो खुद ही बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन आग अधिक भडक़ती गई। फायर बिग्रेड को इस घटना की सूचना दी गई। मौके पर बिलासपुर पुलिस थाना से टीम व फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझानी शुरू की। जब तक आग बुझायी जा सकी, तब तक गाडिय़ां पूरी तरह से जल चुकी थी। पीडि़त रमन यादव का कहना है कि उनकी गाड़ी के अक्टूबर माह में शीशे भी तोड़े गए थे। तब भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस बार उनकी थार को आग ही लगा दी गई। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि रात दो बजकर छह मिनट पर एक युवक कैन में पेट्रोल लेकर वहां पहुंचता है। वह सधे हुए कदमों से थार की तरफ बढ़ता है और उस पर पेट्रोल छिडक़ता है। इसके बाद आग लगाकर फरार हो जाता है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *