Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: नगर निगम ने चलाया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान

गुरुग्राम की राजीव कालोनी में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने निगम कर्मचारी।

-नागरिकों को कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त जीवन और वायु प्रदूषण रोकने में सहयोग का दिया गया संदेश

गुरुग्राम, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त शहर के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट राजीव कॉलोनी में सोमवार को एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से सरल और प्रभावी तरीके से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी एवं बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्षा प्रिंका यादव ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक समाज स्वयं जिम्मेदारी नहीं लेगा, तब तक प्रदूषण मुक्त शहर का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। कुलदीप हिन्दुस्तानी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमारे घर से होती है। उन्होंने नागरिकों से गीले और सूखे कचरे को घर पर ही अलग-अलग करने, कचरा केवल नगर निगम की अधिकृत एजेंसी को देने और किसी भी स्थिति में कूड़े में आग न लगाने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जब समाज और प्रशासन मिलकर प्रयास करते हैं, तभी स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम का सपना साकार हो सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम गुरुग्राम के सह सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार, रोहित, स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *