Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

आरजेएम कालेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वास्थ्य जागरूकता

सहरसा, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

रमेश झा महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो ऊषा सिन्हा की अध्यक्षता में छात्राओं के स्वास्थ्य जागरुकता सम्बंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय द्वारा सांस्कृतिक तरीके से दीप-प्रज्जवलित करके की गई। डां प्रत्यक्षा राज द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि डॉ अमित कुमार एवं गायनोलाजिस्ट डॉ वीनस वर्धमान क्योर एंड केयर रहे। जिन्होंने उच्चरक्तचाप और थाइराइड, मधुमेह की होने वाली सम्भावनाए एवं उससे होने वाली परेशानियों के बारे में विस्तृत जानकारी, शिक्षक शिक्षिकाओं और उपस्थित सभी छात्राओं को प्रदत्त की।

इस स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं की तरफ से महिला स्वास्थ्य सम्बंधी अनेक प्रश्न डॉ अमित कुमार एवं डॉ वीनस से पूछे गए जिनका संतोषजनक विस्तृत उत्तर दोनो सम्मानित डॉ द्वारा दिया गया। इस स्वास्थ्य जागरुकता क्रार्यक्रम में डॉ अनीता कुमारी डॉ प्रभा कुमारी, डॉ. भारती कुमारी सिन्हा, डॉ पारुल वर्मा, डॉ निक्की कुमारी, डॉ रमा कुमारी, डॉ अनुजा कुमारी,डॉ ज्योति कुमारी सिन्हा सहित कई छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अद्‌भुत सत्र के आयोजन के लिए श्याम कुमार जेडएसएम, सुधीर कुमार झा, अहद ताजदार एवं ऋतु रंजन कर्ण ग्लेनमार्क फार्मासिटिकल्स के पूरे टीम का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *