Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सोमवार को जिले में आयोजित होगें आरोग्य शिविर

सोमवार को जिले में आयोजित होगें आरोग्य शिविर

जयपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में सोमवार को आरोग्य शिविरो का आयोजन किया जाएगा। आरोग्य शिविर जिले के समस्त जिला,उपजिला, सैटेलाईट, सीएचसी,पीएचसी,यूपीएचसी एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रो पर आयोजित किये जाएंगे।

सीएमएचओ प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित होने वाले आरोग्य शिविरों में जिले के चिकित्सा संस्थानों पर रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जावेगा। साथ ही समस्त 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं चिकित्सा संस्थानों पर आने वाले समस्त 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों की बीएमआई, बीपी, शुगर, एवं कॉमन कैंसर की जांच करते हुए ऑनलाईन पोर्टल पर सूचना इन्द्राज की जाएगी। बीपी व शुगर की जांच में पॉजिटिव पाये जाने व फॉलोअप पर आने वाले मरीजों का नियमानुसार उपचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित होने वाले आरोग्य शिविरों में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी के संभावित लक्षणों वाले रोगियों की पहचान कर उपचार किया जाएगा। टीबी रोगियों को दानदाता, स्वयं सेवी संस्थानों व अन्य (निक्षय मित्र) के माध्यम से पोषण किट का वितरण किया जाएगा। शिविरों की तैयारी हेतु सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये गये है कि वे अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरो का व्यापक प्रचार प्रसार करे ताकि शिविरों के दौरान अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा सके।

आरोग्य शिविरों के प्रभारी आरसीएचओ प्रथम डॉ. आशा मीणा और आरसीएचओ द्वितीय डॉ. प्रमिला मीणा ने बताया कि शिशुओं के टीकाकरण के साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह से पूर्व पंजीकरण व प्रसव पूर्व 4 जॉचे, हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि जॉचे सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए जीवन शैली में परिवर्तन के लिए आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *