Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार पार्ट-टू पूरी तरह विफल : प्रतुल

फ़ाइल फ़ोटो भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव

रांची, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर रोजगार को लेकर हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार पर युवाओं को छलने और वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा कि रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार पार्ट-टू पूरी तरह विफल साबित हुई है। चुनाव के समय झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन ने युवाओं से वादा किया था कि अगले पांच साल में 10 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। घोषणा पत्र में स्पष्ट लिखा था कि सरकार बनने के पहले छह महीने में नियुक्तियों का रोड मैप भी जारी हो जाएगा, लेकिन आज स्थिति यह है कि यह वादा केवल कागज़ों और घोषणाओं तक सिमट कर रह गया है।

प्रतुल ने कहा कि हेमंत सोरेन पार्ट-टू में अब तक सरकार ने सिर्फ 1556 नियुक्ति पत्र ही बांटे हैं। इसमें भी अधिकांश नियुक्तियां शिक्षा विभाग (सहायक अध्यापक, लैब असिस्टेंट एवं नगर सेवा संवर्ग ) पदों पर हुई हैं, यानी नौ महीने बीत जाने के बावजूद कुल मिलाकर 1556 नियुक्ति पत्र ही युवाओं को दिए गए हैं। प्रतिशत के आंकड़ों में यह आधा प्रतिशत भी नहीं होता है और सिर्फ 0.15 प्रतिशत का आंकड़ा नौ महीने में पूरा होता दिख रहा है। यह आंकड़ा हेमंत सरकार के 10 लाख नौकरी देने के वादे की तुलना में बेहद शर्मनाक और निराशाजनक है।

उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में भी हेमंत सोरेन ने 25 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन आज तक उस वादे का कोई ठोस हिसाब-किताब जनता को नहीं मिला। झारखंड लोक सेवा आयोग ने भी कई वर्षों की परीक्षाएं एक साथ ली थी। 342 अभ्यर्थियों को सफल भी घोषित किया गया, लेकिन किसी को भी नियुक्ति पत्र अभी तक नहीं मिला है। इसका स्पष्ट कारण सरकार भी नहीं बता रही है।

प्रतुल ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा रोज़गार की आस में सरकार की ओर देख रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ़ जुमले और खोखली घोषणाएं ही मिल रही हैं। यह सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि मौजूदा रफ्तार को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार का 10 लाख नौकरियां देने का वादा कभी पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन भाजपा युवाओं की आवाज़ उठाती रहेगी।—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *