Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

उप्र भाजपाध्यक्ष रहे भूपेंद्र सिंह के कार्यकाल में बना इतिहास

रविवार को लखनऊ में भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत नए प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा कार्यक्रम में नए प्रदेश अध्यक्ष का हाथ पकडकर अभिवादन करते चौधरी भूपेंद्र सिंह।

–भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की पारी खेलने वाले भूपेंद्र संगठन के बताए जाते है चाणक्य

मुरादाबाद, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के कार्यकाल में भाजपा ने 2.60 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाए हैं। यह 2019 की तुलना में 74 लाख ज्यादा है। प्राथमिक सदस्यों की संख्या बढ़ना उप्र भाजपा के लिए इतिहास है। वहीं चौधरी भूपेंद्र सिंह तीसरी बार संगठन से मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के करीबियों का दावा है कि पुनः कैबिनेट मंत्री बनेंगे।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 1991 में भाजपा के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसके बाद भाजपा के विभाग संयोजक बने। वर्ष 1999 के संभल लोकसभा सीट से सपा सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह के सामने कमल के सिम्बल पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 2009 में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें मुरादाबाद जनपद की पश्चिम विधानसभा से उपचुनाव में उतारा इसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर काबिज रहे और पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम किया। 2016 में बीजेपी ने चौधरी को एमएलसी के लिए नामित किया और 2017 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद उन्हें राज्यमंत्री और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। वर्ष 2022 में योगी 2.0 सरकार में चौधरी भूपेंद्र सिंह का कद फिर बढ़ा और उन्हें कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग बनाया गया। इसके बाद खुले में शौच मुक्त अभियान को सफल बनाने में भूपेंद्र सिंह के विभाग का काम बहुत सराहनीय रहा जिसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान मिला।

अगस्त 2022 में चौधरी भूपेंद्र सिंह को भाजपा उत्तर प्रदेश का कमान सौंपी गई। चौधरी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए स्थानीय निकाय चुनाव और उपचुनावों में भाजपा का शानदार कमल खिला, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के चलते उप्र में केंद्रीय नेतृत्व का इच्छानुसार सीटें नहीं मिल पाई जिसकी जिम्मेदारी लेते हुए भूपेंद्र सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की।लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने चौधरी पर विश्वास बनाए रखा और कहा कि आप संगठन को चलाते रहिए।

लखनऊ भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत नए प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी का सदस्य होने का मतलब राष्ट्र को सबसे पहले रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सभी सदस्य जनसेवा के संकल्प के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं बताया कि भाजपा के 2.60 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, संगठनात्मक राजनीति में, ऐसी स्थिति लगातार आती हैं, जहां हम खुद को अपनी भूमिकाएं बदलते हुए देखते हैं। इन बदलावों का समय परिस्थितियों पर निर्भर करता है। भाजपा जैसी अनुशासित राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर, इस तरह की भावना हम सभी में रची-बसी है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *