Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

नालंदा जिले में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु छात्राओं को किया गया एचपीवी का टीकाकरण

टीकाकरण अभियान शामिल बच्चे

नालंदा, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिले के हरनौत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत

छात्राओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते जोखिम को रोकना और उन्हें सुरक्षितभविष्य प्रदान करना है।पीएचसी हरनौत के स्वास्थ्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मुरारी ने बताया कि मध्य विद्यालय अमरपुरी मध्य विद्यालय सिरसी और मध्य विद्यालय मुढ़ारी में कुल 137 छात्राओं को एचपीवी का टीका दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है और समय पर टीकाकरण से जोखिम काफी कम हो जाताहै।पीएचसी के एमओआईसी डॉ . राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत 9 से 14 वर्षआयु समूह की सभी बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। उनके अनुसार एचपीवी टीका न सिर्फ सर्वाइकल कैंसर बल्कि इससे जुड़े अन्य गंभीर संक्रमणों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

शोध के अनुसार यह टीका लगभग 90 प्रतिशत मामलों को रोकने की क्षमता रखता है।

टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ .दिनेश नाथ गुप्ता सीएचओ आनंद कुमार ललित, राजीव, शैलेंद्र और सुरभि सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *