Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची के तिरुपति बालाजी मंदिर में 909वां खिचड़ी भंडारा, सैंकड़ों भक्तों ने पाया महाप्रसाद

कार्यक्रम की तस्‍वीर

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में शनिवार को 909वें खिचड़ी भंडारे के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वव्यापी परमात्मा प्रभु श्रीवेंकटेश्वर की षोडशोपचार पूजा एवं नित्याराधन संपन्न हुआ। इसके पश्चात छह रसों से युक्त सात प्रकार के अन्न, सात प्रकार की सब्जियों, मसालों एवं घी से निर्मित सुपक्व खिचड़ी महाप्रसाद को भक्तिपूर्वक नैवेद्य के रूप में अर्पित किया गया। बाद में लगभग हजारों भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।

भगवान को खिचड़ी महाप्रसाद का भोग विकास शर्मा एवं उनकी पत्नी रुचिता शर्मा द्वारा अर्पित किया गया। वहीं अर्चक के रूप में सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य एवं नारायण दास ने विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया।

इस अवसर पर राम अवतार नरसरिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नरसरिया, गौरी शंकर साबू, रंजन सिंह, शंभू नाथ पोद्दार, प्रभास मित्तल एवं ओमप्रकाश गडोदिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।————–

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *