Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

राम के नाम पर योजनाएं नहीं तो क्या अल्लाह के नाम पर होंगी: अपर्णा यादव

अपर्णा यादव

–बांग्लादेश में हुई हिंदुओं की हत्या पर अपर्णा यादव ने उठाया सवाल

–सम्मेलन में बोली, हिंदुओं की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना पड़ेगा तो उठाऊंगी

भदोही, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । भदोही में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में अपर्णा यादव ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राम के देश में राम के नाम की योजनाएं नहीं होंगी तो क्या अल्लाह के नाम पर होंगी। उन्हाेंने हिंदू समाज की रक्षा के लिए शस्त्र उठाने से भी पीछे न हटने की हुंकार भरी।

भदोही सुंदरवन कटेवना में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने हिंदुत्व और भगवान राम को लेकर जोशीला सम्बोधन दिया। हिंदू सम्मेलन में उनके सम्बोधन की शैली पूरी तरह आक्रामक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनुसरण करती दिखी। मनरेगा में महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने पर विपक्ष के सवालों पर अपर्णा ने कहा कि यदि राम के देश में राम के नाम की योजनाएं नहीं चलेंगी तो क्या अल्लाह के नाम की योजनाएं चलाई जाएंगी।

अपर्णा यादव ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि अब हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की रक्षा के लिए यदि शस्त्र भी उठाने पड़ें तो उससे पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं से संगठित रहने, सतर्क रहने और समाज को मजबूत करने की अपील की।

सम्मेलन में उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नारों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे और बटेंगे तो कटेंगें जैसे संदेशों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं और यह राम युग है। इसलिए योजनाओं और नीतियों में राम का नाम होना स्वाभाविक है। अपर्णा यादव की तरफ से हिंदू सम्मेलन में दिए गए बयान कहीं न कहीं अखिलेश यादव की राजनीति को कटघरे में खड़ा करते हैं।

(Udaipur Kiran) / प्रभुनाथ शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *