Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा धान खरीद में तेजी लाए

बैठक में शामिल अधिकारी

बक्सर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस दौरान जिले में धान अधिप्राप्ति की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में सभी प्रखंडों में धान खरीद का प्रतिशत अत्यंत कम और असंतोषजनक पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति में अविलंब तेजी लाई जाए तथा किसानों से प्राथमिकता के आधार पर धान की खरीद सुनिश्चित की जाए। जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रमा राम को प्रतिदिन प्रखंडवार धान खरीद की समीक्षा कर दैनिक रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में भूमि बैंक की तैयारी की भी समीक्षा की गई। सभी अंचलों में भूमि बैंक को अद्यतन एवं व्यवस्थित रूप से तैयार करने के लिए डीसीएल एवं अंचल अधिकारियों को आवश्यक विवरण संकलित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा एसटी जाति प्रमाण पत्र के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने की सख्त चेतावनी दी।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *