Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी में किशाेर आयु तक के बच्चों की आंख की चोट का हाेगा नि:शुल्क उपचार और आपरेशन

एएसजी हॉस्पिटल की पत्रकार वार्ता में डॉक्टरों की टीम

वाराणसी, 18 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बने एएसजी चक्षुधाम आई हॉस्पिटल में दीपावली के अवसर पर 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में आंख की चोट का नि:शुल्क उपचार और आपरेशन किया जाएगा। नि:शुल्क उपचार के अंतर्गत परामर्श आवश्यक सर्जरी, दवाएं और जांच भी होगी।यह जानकारी हाॅस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ माधवेंद्र सिंह अहिरवार, डॉ अनुराग कश्यप, डॉ नीतीश दीक्षित ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता करते हुए शनिवार काे दी। उन्हाेंने बताया कि आंखाें के नि:शुल्क उपचार के लिए 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तय अवधि तय की गई है। उन्हाेंने लाेगाें

का यह सलाह दी कि दीपावली पर्व को मानते हुए सुरक्षा अवश्य बरते और विशेष रूप से बच्चों को पटाखे फोड़ने से दूर रखें।

डॉ माधवेंद्र सिंह अहिरवार ने कहा कि दीपावली के उत्सव के दौरान आंख की चोटों को रोकने के लिए हमारी ओर से कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से पटाखे से निकलने वाली चिंगारी एवं ज्वलनशील गैस से आंखों को बचाने के लिए चश्मा या गॉगल्स पहने। पटाखे को जलाते समय कम से कम 5 से 6 मीटर की सुरक्षित दूरी बनाए रखें। ज्वलनशील सामग्री को भीड़ से दूर खुले में रखें।

उन्होंने आगे कहा कि पटाखे को जलाते समय उन्हें अपने हाथों में ना पकड़े और ना ही जले हुए पटाखों काे यह पता करने के लिए जाए कि वह जला या नहीं जला है। उन्हाेंने कहा कि आंख की चोट लग जाने की स्थिति में तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। किसी भी स्थिति में आंखों को ना रगड़े, ना धोए और दबाव भी न डालें। आंख में फंसे किसी वस्तु को ना निकाले। मलहम या रक्त पतला करने वाली दर्द निवारक दवाएं चिकित्सक की सलाह पर ही लें।

हॉस्पिटल सेवाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में परामर्श शुल्क मात्र 50 रुपये है। आयुष्मान भारत, बीमा धारक, एवं सरकारी सेवाओं से जुड़ी स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों को नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाती है। एसआईसीएस सर्जरी 25 सौ रुपये के पैकेज रेट में उपलब्ध है। सभी जांच एवं दवाएं पैकेट रेट में शामिल हैं। यह हॉस्पिटल भारत का दूसरा सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल है। दुनिया में तीसरा अत्याधुनिक तकनीक व विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम वाला हॉस्पिटल भी है। हम असाधारण रोगी परिणाम और सामुदायिक उन्मुख स्वास्थ्य पहलों को वितरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *