Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

भीषण ठंड के मद्देनज़र कक्षा पांच तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 24 दिसम्बर तक रोक

अररिया फोटो:डीएम विनोद दूहन

अररिया 21 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अररिया जिले में अत्यधिक ठंड एवं विशेष रूप से सुबह-शाम कम तापमान की स्थिति को देखते हुए छोटे बच्चों एवं छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना है।

इस क्रम में जिला दंडाधिकारी विनोद दूहन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों,प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान में कक्षा पांच तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 24 दिसम्बर तक रोक लगा दिया गया है।

कक्षा 05 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे के बीच संचालित की जा सकेंगी। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने हेतु दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक खुले रहेंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड परीक्षाओं हेतु संचालित विशेष कक्षा एवं परीक्षा इस आदेश से मुक्त रहेंगी।इस अवधि में विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी अपने कर्तव्यों पर बने रहेंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *