Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

814 वें ख्वाजा उर्स मेले के मद्देनजर बरेली दोराई के मध्य चलेगी अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04398/04397

रेलवे भर्ती परीक्षा के मद्देनजर मुरादाबाद, देहरादून और अलीगढ़ जंक्शन से होकर चलेंगी 18 विशेष ट्रेनें

-अजमेर में आयोजित हो रहा है 814 वां ख्वाजा उर्स मेला

मुरादाबाद, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । अजमेर में आयोजित होने वाले 814 वें ख्वाजा उर्स मेले को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बरेली दोराई के मध्य रेलगाड़ी संख्या 04398/04397 अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04398 22 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच बरेली से और ट्रेन संख्या 04397 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक दोराई स्टेशन से चलाई जाएगी। दोनों ट्रेन कुल साथ-साथ तेरे लगाएंगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने रविवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04398 बरेली से शाम 4:50 पर चलेगी जो रामपुर होते हुए शाम 6:20 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 5 मिनट ठहराव के बाद 6:25 पर मुरादाबाद से चलकर अमरोहा, हापुड, गाजियाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर होते हुए अगले दिन सुबह 7:55 पर दोराई पहुंचेगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 04397 दोराई से दोपहर 12:15 बजे चलेगी जो उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन सुबह 4:18 पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद 4:30 पर मुरादाबाद से चलकर रामपुर होते हुए सुबह 6:45 पर बरेली पहुंचेगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *